Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नवजात बच्चों का टीकाकरण बढ़ाने के लिए यू-विन प्लेटफॉर्म किया जाएगा लांच: डॉ. मनसुख मांडविया

नई दिल्ली, 5 अगस्त । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने के मकसद से यू-विन प्लेटफार्म शुरू किया जाएगा।

शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में डॉ. मांडविया ने कहा कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से देश में स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफायती बनाया जा रहा है। आने वाले दिनों में नवजात बच्चों के टीकाकरण को पंजीकृत करने के लिए यू-विन प्लेटफॉर्म लांच किया जाएगा। इससे हम शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।

आगामी जी20 बैठक के एजेंडे के बारे में उन्होंने कहा कि इस बैठक में तीन प्राथमिकता वाले एजेंडे हैं, जिनमें डिजिटल स्वास्थ्य, महामारी के परिदृश्य में एक साथ काम करना और त्वरित उपाय करना शामिल है।

error: Content is protected !!