Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

कोरबा : एंकर सलमा की हत्या के मामले में पुलिस टीम को मिला कंकाल

कोरबा, 22 अगस्त । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 5 साल पूर्व लापता हुई न्यूज़ एंकर सलमा की हत्या के मामले में आखिरकार जिला पुलिस की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिल गई। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के निर्देश पर आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया व उनकी पूरी टीम मंगलवार को लापता सलमा के नर कंकाल खोजने के लिए कोरबा दर्री मुख्य मार्ग में जेसीबी और पोकलेन लगाकर सुबह से प्रयास में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और देर शाम पुलिस ने लापता सलमा के नर कंकाल को बरामद कर लिया है।

दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ों के साथ नर कंकाल को बरामद कर लिया गया है। अब नर कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए रायपुर भेजा जाएगा। याद रहे की सलमा हत्याकांड में पहले ही पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके नर कंकाल को बरामद करने में पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस ने मशीन लगाकर सड़क को खोदना शुरू किया जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिल गई और यह सलमा हत्याकांड की सबसे अहम कड़ी है।

error: Content is protected !!