Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रैगिंग रोकने के लिए टोल फ्री नंबर शुरू

कोलकाता, 22 अगस्त । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैगिंग रोकने के लिए कोलकाता पुलिस के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर का उद्घाटन किया। इस मामले में मुख्यमंत्री ने कोलकाता पुलिस से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाए।

कोलकाता पुलिस ने राज्य भर में रैगिंग को रोकने के लिए 24 घंटे का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है। मंगलवार को नेताजी इंडोर में दुर्गा पूजा समितियों के साथ बैठक के मंच से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हेल्पलाइन नंबर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एंटी रैगिंग टोल फ्री नंबर 18003455678 होगा। मुख्यमंत्री ने किसी भी संस्थान में रैगिंग होने पर इस नंबर पर शिकायत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर आप रिपोर्ट करेंगे तो आपका नंबर गुप्त रखा जाएगा। मैं पुलिस से सेफ्टी लॉकर बनाने के लिए कह रही हूं ताकि किसी को शिकायतकर्ता का नंबर न मिले।

कोलकाता पुलिस की ओर से बताया गया है कि कहीं भी रैगिंग की घटना होने पर किसी भी समय हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया जा सकता है। फोन पर कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न जिलों में एंटी रैगिंग कमेटियों को सूचित किया जाएगा। फिर वहां से शिक्षण संस्थान से संपर्क किया जाएगा।

जादवपुर घटना के बाद रैगिंग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माकपा पंथी छात्रों पर हत्या का आरोप लगाया है।

error: Content is protected !!