Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सीतारमण ने अधिकारियों से प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर जोर देने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 22 अगस्त । केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों से प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर जोर देने का आह्वान करते हुए कहा कि अमृतकाल में भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ काम किया जाना चाहिए।

सीतारमण ने गुजरात के केवडियां में मंगलवार को वित्त और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालयों के चिंतन शिविर के तीसरे और अंतिम दिन ‘हमारी दक्षता में सुधार’ विषय पर आयोजित सत्र के अपने समापन भाषण में ये बात कही। उन्होंने कहा कि सुधार नीति में प्रभावशीलता निरंतरता से जारी रहती है, जिसमें व्यक्तिगत और प्रणालीगत दक्षता दोनों पर ध्यान देना समय की मांग है। उन्होंने अधिकारियों से अगले 24 साल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिणाम देने के साधन विकसित करने के लिए नए और युवा सहयोगियों को लगातार सलाह देने का भी आह्वान किया।

वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्ट पर ट्विट कर दी जानकारी में बताया कि चिंतन शिविर के इस सत्र में चर्चा कौशल विकास, मजबूत संगठनात्मक प्रक्रियाओं को बनाए रखने, फ़ाइल प्रबंधन प्रणालियों को सुव्यवस्थित करने और निर्णय लेने में तेजी लाने के इर्द-गिर्द घूमती रही। मंत्रालय के मुताबिक चिंतन शिविर में वित्त मंत्री के साथ-साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और डॉ. भागवत किशनराव कराड के साथ दोनों मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

error: Content is protected !!