Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अहमदाबाद के राजस्थान अस्पताल में लगी आग, दमकल वाहन पहुंचे

अहमदाबाद, 30 जुलाई । अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में रविवार तड़के आग लग गई। यहां भर्ती 100 से अधिक मरीजों को तत्काल सुरक्षित निकाल कर दूसरे अस्पतालों में ले जाया गया। आग चारों ओर फैल गई है। बेसमेंट में कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। अस्पताल के पास 50 एंबुलेंस तैनात हैं। दो दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

प्रशासन ने किसी तरह की जनहानि नहीं होने की पुष्टि की है। अहमदाबाद फायर विभाग ने इस घटना को मेजर कॉल घोषित किया। दमकल स्टाफ करीब चार घंटे से कड़ी मशक्कत कर रहा है। अभी तक आग को पूरी तरह से बुझाया नहीं जा सका है। दमकल विभाग के अनुसार धुएं का गुबार चारों ओर फैल गया है। बेसमेंट में धुआं भरा हुआ है। झाग से धुएं को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अस्पताल में करीब 100 मरीज भर्ती थे। दूसरी मंजिल पर भर्ती दो मरीजों की हालत गंभीर थी। इन्हें आईसीयू से हटाना संभव नहीं था। बाकी मरीजों को आनंद, ओसवाल और बीएपीएस अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। अस्पताल के आसपास के रास्तों पर आवागमन रोक दिया गया है। जोन 4 डीसीपी, ट्रैफिक डीसीपी, एसीपी, पांच पीआई समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर हैं।

error: Content is protected !!