Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फ़सल पकाने के लिए ख़तरनाक केमिकल ‘पैराकुआट’ का न करें इस्तेमाल: स्पीकर

फ़सल पकाने के लिए ख़तरनाक केमिकल ‘पैराकुआट’ का न करें इस्तेमाल: स्पीकर

चंडीगढ़, 3 जुलाई  । पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के किसानों की तरफ से मूंगी की फ़सल पकाने के लिए ख़तरनाक केमिकल ‘पैराकुआट’ के इस्तेमाल न करने की अपील की है। संधवां ने किसानों के इस ख़तरनाक केमिकल के इस्तेमाल करने के रुझान को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर की है।

उन्होंने कहा है कि आज के दौर में खेती उत्पादन के लिए विभिन्न रसायनों के और ज्यादा प्रयोग से कैंसर जैसी भयानक बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ किसान मूंगी की फ़सल को कुदरती तौर पर पकाने की जगह ‘पैराकुआट’ केमिकल का स्प्रे करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केमिकल फ़सल के लिए नुकसानदेय होने के साथ ही मानव की सेहत के लिए भी बहुत ख़तरनाक है। संधवां ने आगे कहा कि जल्दी धान की फ़सल लगाने के लिए किसान मूंग को काट कर सुखाने की जगह खड़ी फ़सल पर स्प्रे करके 2-3 दिन में सुखाकर अपना ख़र्च घटाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘ पैराकुआट’ केमिकल खरपतवार के ख़ात्मे के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला केमिकल है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग या कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से इस केमिकल की सिफ़ारिश नहीं की, बल्कि किसान समय की कमी के कारण ऐसा कर रहे हैं। संधवां ने राज्य के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह व्यापक जनहित को मुख्य रखते हुए ‘पैराकुआट’ केमिकल का प्रयोग करने से गुरेज़ करें और रिवायती ढंग से मूंगी की फ़सल का उत्पादन करने को प्राथमिकता दें।

error: Content is protected !!