Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से, अरविंद केजरीवाल भी पहुंचेंगे, केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव संभव

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से, अरविंद केजरीवाल भी पहुंचेंगे, केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव संभव

चंडीगढ़, 18 जून  । पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र सोमवार दोपहर दो बजे शुरू होगा। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार को घेरने की तैयारी की है। राज्य सरकार केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करने की तैयारी में है।

पहले दिन सबसे पहले पिछले सत्र से लेकर अब तक दिवंगत जनप्रतिनिधियों, वीआईपी तथा शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाएगा। मंगलवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले प्रश्नकाल होगा। इसके बाद शून्यकाल में मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ घोषणाएं कर सकते हैं।
इसके अलावा एक मंत्री द्वारा सदन में प्रस्ताव रखा जाएगा। सरकार ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह प्रस्ताव क्या है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को कई मदों के तहत मिलने वाले अनुदान पर रोक लगाने तथा केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार के खिलाफ पारित किए गए प्रस्ताव के विरोध में पंजाब सरकार का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।

दावा किया जा रहा है कि मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल विशेष रूप से स्पीकर दीर्घा में मौजूद रहेंगे।

error: Content is protected !!