Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

आधुनिक मशीने तेज़ी से ले रही हैं हल-बैल की जगह

आधुनिक मशीने तेज़ी से ले रही हैं हल-बैल की जगह

खूंटी, 27 जून (हि.स.)। खेती-किसानी की बात आते ही हमारे मन में हल-बैल से खेतों की जुताई करते किसानों का चेहरा सामने आ जाता है। हालांकि अब भी कहीं-कहीं अब भी कुछ किसान दो बैलों की जोड़ी और हल से खेतों की जुताई करते हैं, पर कुछ ही समय के बाद हजारों साल से जारी पारंपरिक ढंग की यह खेती बीतों दिनों की बात हो जाएगी।

अन्नदाताओं की यह परंपरा शायद अंतिम दौर में है। नई पीढ़ी के किसान अब बैल और हल से काम करना नहीं चाहते। हल-बैल की जगह ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, हैरो, टिलर सहित अन्य मशीनें ले रही हैं। चारागाहों की कमी, बैलों की बढ़ती कीमत और उन्हे पालने की जोखिम, मजदूरो की कमी और समय की बचत के कारण किसान खेतों की जुताई में हल-बैल की जगह मशीनों से काम ले रहे हैं।

तोरपा प्रखंड के एरमेरे गांव के किसान विजय आईंद और राजेंश आईद कहते हैं कि वे भी हल से खेतों की जुताई करते थे, पर इसमें समय काफी लग जाता है, जबकि मशीन से जुताई करने पर लागत कम आती है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही उन्होंने 55 हजार रुपये की लागत से छोटी रोटोवेटर मशीन(रिगा इटाली) खरीदी है।


हल से खेत जोत रहे किसान बिरसा आईंद ने कहा कि जितनी अच्छी जुताई हल से होती है, उतनी अच्छी जुताई मशीन सें नहीं हो पाती। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है।  इसलिए वह अब भी परंपरागत ढंग से ही खेतों की जुताई करते हैं। कर्रा प्रखंड के निधिया गांव के किसान राहिल महतो बताते हैं कि बैलों का पालना काफी खर्चीला होता जा रहा है, जहां गांव के मवेशी चरते थे, वे खेत अब बिक चुके हैं। चारागाह की कमी के साथ ही गांव में खेत जोतने वाले मजदूरों की कमी होती जा रही है। इसके कारण किसान अब मशीनों की सहायता ले रहे हैं।

error: Content is protected !!