Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अयोध्या : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरु हुआ श्रीराम मंदिर के दरवाजे का कार्य,दरवाजा तैयार करने में जुटे हैदराबाद के कारीगर।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरु हुआ श्रीराम मंदिर के दरवाजे का कार्य

अयोध्या, 14 जून (पल पल भारत)। रामसेवकपुरम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंगलवार को निमार्णाधीन राम मंदिर के भूतल में लगने वाले दरवाजों को तैयार करने के लिए कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि मंदिर में कुल 42 दरवाजे लगाए जाने हैं, जिसमें भूतल पर गर्भगृह समेत 18 दरवाजे लगने हैं। हैदराबाद से दरवाजों को तैयार करने के लिए आए कारीगरों ने काम भी शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर के जंगलों में पाई जाने वाली सागौन की दो हजार फिट लकड़ियां राम मंदिर में लगने वाले दरवाजों के लिए अयोध्या आ चुकी है। दरवाजे को तैयार करने का काम हैदराबाद अनुराधा टिंबर इंटरनेशनल प्राइवेट कंपनी कर रही है। कम्पनी निदेशक शरथ बाबू ने बताया कि इस कार्य के लिए 20 कारीगरों की टीम लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि सागौन की लकड़ियों के दरवाजों पर प्राचीन सभ्यता के चिह्न दिखाई देंगे। इसके लिए बारीकी से काम किया जा रहा है, ताकि उसको सुंदर और आकर्षक बनाया जा सके। उल्लेखनीय है कि राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो गया है।

error: Content is protected !!