Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

धर्मान्तरण मामले के आरोपी बद्दो पर पुलिस एनएसए लगाने की तैयारी में ।

धर्मान्तरण मामले के आरोपी बद्दो पर पुलिस एनएसए लगाने की तैयारी में

– बद्दो का मिला है पाकिस्तान से कनेक्शन, पकिस्तान से आई है मेल, 30 फोन नम्बर सेव मिले हैं

गाजियाबाद, 14जून मुंबई से गिरफ्तार किए गए धर्म परिवर्तन मामले के मास्टरमाइंड शाहनवाज और मकसूद उर्फ बद्दो भले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हों, लेकिन पुलिस इस मामले में बेहद गम्भीर है और सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बद्दो के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई भी जा सकती है। उसके लिए सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। जिस तरह से बद्दो के पाकिस्तान कनेक्शन प्रकाश में आये हैं वह बेहद गम्भीर मामला है।

पुलिस उपायुक्त (सिटी) निपुण अग्रवाल का कहना है कि मुम्बई से ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाकर पूछताछ की गई थी। जिसमें से दो ई-मेल आईडी इसने गेमिंग के लिए खरीदी थी। एक लई-मेल आईडी पर पाकिस्तान से कुछ ई-मेल आना ज्ञात हुआ है। साथ ही इसके फोन में पाकिस्तान के लगभग 30 नम्बर सेव होना मिला है। उनका कहना है कि इस सम्बन्ध में जांच की जा रही है। इसके अलावा बद्दो के पास से बरामद सीपीयू व मोबाइल की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। अगर पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं तो इन पर एनएसए की कार्यवाही भी की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में 30 मई को एक नाबालिग बच्चे के बहला-फुसलाकर धर्मान्तरण कराने के बाद एक तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसमें तत्काल अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था। जिसमें मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गई थी एवं दूसरे नामजद अभियुक्त बद्दो उर्फ शहनवाज की गिरफ्तारी के लिए ठाणे (महाराष्ट्र) टीमें रवाना की गई थी। ठाणे पुलिस की सहायता से अभियुक्त बद्दो उर्फ शहनवाज की गिरफ्तारी कर ली गई थी। जिसे ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद लाया गया था तथा उससे पूछताछ के बाद अदालत के समक्ष पेश किया गया था। जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में कल ही न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।

error: Content is protected !!