Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

यमन की राजधानी सना के गैस स्टेशन में शक्तिशाली विस्फोट

सना, 04 सितंबर । यमन की राजधानी सना में रविवार रात को एक गैस स्टेशन में हुए शक्तिशाली विस्फोट से पूरा शहर दहल उठा। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हौथी नियंत्रित यमन की राजधानी सना में हुआ यह विस्फोट इतना तेज था कि आसपास भीषण आग लग गई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा गया है कि यह विस्फोट सना के मुफजेर गैस स्टेशन पर हुआ। यह स्टेशन राजधानी के उत्तर पूर्वी हिस्से में अल-खुराफी सैन्य शिविर के पास है। आग की लपटें मीलों दूर तक दिखाई दीं। विस्फोट के बाद हौथी बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हौथी समूह ने एक बयान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई है।

error: Content is protected !!