Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अफगानिस्तान का फैजाबाद भूकंप से कांपा

काबुल, 04 सितंबर । अफगानिस्तान के फैजाबाद में सोमवार सुबह 07:08 बजे भूकंप के झटकों से लोग दहल उठे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र 158 किलोमीटर की गहराई पर था। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

इसमें कहा गया है कि अगस्त में दस दिन के अंदर मुल्क में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अगस्त में 18 अगस्त को सबसे पहले 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र अफगानिस्तान में भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी है। फिलहाल फैजाबाद और आसपास के इलाके से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

error: Content is protected !!