Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

यश कुमार का गाना ‘अंत सफ़ल होई जाएगा…’ रिलीज

यश कुमार का गाना ‘अंत सफ़ल होई जाएगा…’ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार की फिल्म ‘लाखों में एक हमार भैया’ का गाना ‘अंत सफल होई जाएगा…’ सोमवार को रिलीज हो गया है। यह गाना जिंदगी की हकीकत से रूबरू कराता है। इस गाने को यश कुमार ने कव्वाली के रूप में गाया है। रिलीज के बाद यह गाना वायरल हो रहा है। इस गाने के माध्यम से यश कुमार ने दुनिया को जिंदगी की हकीकत से रूबरू कराया है। गाना बेहद खास है और यह लोगों को भी पसंद आ रहा है।

यश कुमार ने इस गाने को लेकर कहा कि गाना ‘अंत सफ़ल होई जाएगा’ हर किसी को सुनना चाहिए। इसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक सच को भी दर्शाता है। यह एक लोकगीत है। उन्होंने कहा कि जीवन का अंतिम सत्य मृत्यु है। बाकी सब मोह माया है। इस गाने को करते समय बेहद मजा आया।

दरअसल, यश कुमार की पहचान कॉन्टेट बेस्ड गीत-संगीत के साथ फिल्म करने की रही है। यह गाना भी उसकी एक कृति है, जिसे यश कुमार ने अपनी आवाज भी दी है। यह फिल्म भी बेहद खास और दिल को छूने वाली है। गाना उसी हिसाब से फिल्म में चुना गया है, जो अब यश कुमार के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल यश कुमार एंटरटेनमेंट से रिलीज हुआ है।

उल्लेखनीय है कि यश कुमार के इस गाने का लिरिक्स राजेश मिश्रा ने तैयार किया है और म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। इसके पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वहीं, उनके फैंस भी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के बेहतरीन गाने भोजपुरी म्यूजिक को आगे बढ़ाने वाली है। यश ने इस गाने को सफल बनाने की अपील की।

error: Content is protected !!