Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बंगाल में ठंड के साथ ही कोहरा बना मुश्किल का सबब

कोलकाता, 21 नवंबर । महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड की शुरुआत के साथ ही कोहरे का कहर भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद हल्के कोहरे की चादर छा रही है जिसकी वजह से दृश्यता कम हो रही है। ऐसे में वाहन चालकों को धीमी गति में वाहन चलाने की सलाह दी गई है। इधर तापमान में भी लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 29 डिग्री पर जा पहुंचा है जबकि न्यूनतम तापमान 22.02 डिग्री सेल्सियस है। रात के समय कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की ठंड लग रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते के अंत तक तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ठंड और बढ़ेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी हल्की सर्दी का सिलसिला शुरू हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

error: Content is protected !!