Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत

बदायूं, 21 नवम्बर । उसावां थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से सोमवार रात एक किसान की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना क्षेत्र के गांव नगरिया अभय के रहने वाले सुनील (40) खेत पर ट्रैक्टर लेकर जुताई करने रात में जा रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सिद्ध बाबा मंदिर के पास पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से किसान सुनील नीचे दब गए। ट्रैक्टर पलटने की सूचना गांव व घरवालों को काफी देर के बाद मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसान सुनील को गंभीर अवस्था में ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और 108 एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल भेज। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही किसन ने दम तोड़ दिया। सुनील की मौत की खबर से किसान के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर खेत पर जुताई करने रात में ही चला गया था, क्योंकि गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है।

उसावां थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हुई है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

error: Content is protected !!