Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिद्धार्थनगर : घड़े में मिला ब्रिटिश कालीन सिक्कों से भरा खजाना

सिद्धार्थनगर : घड़े में मिला ब्रिटिश कालीन सिक्कों से भरा खजाना

– पंद्रह किलो सिक्कों से भरे घड़े को पुलिस ने कब्जे में लेकर पुरातत्व विभाग को दी जानकारी

सिद्धार्थनगर, 05 जुलाई । मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम गडमोर के टोला बरगदवा के खंडहरनुमा एक मकान में बच्चों को खेलते समय ब्रिटिश कालीन सिक्कों से भरा घड़ा मिला है। पुराना खजाना मिलने की सूचना गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घड़ा भवन स्वामी से लेकर कब्जे में ले लिया। सिक्कों का घड़ा समेत पंद्रह किलोग्राम वजन है। पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।

दुर्गेश पुत्र रामलाल का ग्राम गड़मोर टोला बरगदवा आबादी में पुराना घर (खण्डहर) के रूप में तब्दील हो गया है। वहां पर मंगलवार को कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक उनको मिट्टी का एक पुराना घड़ा दिखाई दिया। जिसको बच्चों ने निकालकर देखा तो उसमें पुराने सिक्के (ब्रिटिश कालीन) दिखाई दिये। दुर्गेश ने अपना बताकर अपने पास रख लिया। दुर्गेश को खजाना मिलने की बात गांव के ग्रामीणों में खलने लगी। इसकी जानकारी गांव की अजोरा पत्नी पप्पू ने मोहाना थाना पुलिस को दे दी।

इस सूचना पर थाना मोहाना पुलिस दुर्गेश के पास पहुंची और नायब तहसीलदार नौगढ़ के साथ उस घड़े को मंगवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घड़े समेत सिक्कों का वजन कराया तो घड़ा समेत सिक्कों का वजन पंद्रह किलो पाया गया।

खजाने मिलने के मामले में पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बुधवार को बताया कि एक खण्डरनुमा मकान में एक पुराना घड़ा मिला है। जिसमें कुछ सिक्के भी हैं। घड़ा समेत सिक्कों को सील कर पुरातत्व विभाग को रिपोर्ट प्रेषित किया गया है। पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय हो सकेगी।

खण्डहर में और भी हो सकता है खजाना

दुर्गेश के खण्डहरनुमा पुराने मकान में सिक्कों से भरा घड़ा मिलने के बाद ग्रामीण और भवन स्वामी अभी उसमें और खजाना होने का कायास लगा रहे हैं। इसको देखते हुए थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई है। खजाने की आशंका पर खण्डहर के आसपास पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। खण्डहर के अंदर जाने पर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और भवन स्वामी के जाने पर रोक लगा दी है। पुरातत्व विभाग की जांच के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!