Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह की सड़क हादसे में मौत

अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह की सड़क हादसे में मौत

नई दिल्ली, 06 जुलाई  । भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह के अमेरिका में एक सड़क हादसे में मारे जाने का दावा किया जा रहा है। गुरपतवंत सिंह अपने कड़े भारत विरोधी रुख और अलगाववादी विचारों के लिए जाना जाता रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिका में एक कार दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

“सिख फॉर जस्टिस” के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू को कुछ साल पहले भारत ने आतंकवादी घोषित किया था। दो खूंखार खालिस्तानी आतंकवादियों और उसके करीबी सहयोगियों हरदीप सिंह निज्जर और परमजीत सिंह पंजवार की हत्या के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम में सिख कट्टरपंथी अवतार सिंह खांडा की संदिग्ध मौत के बाद पन्नू कथित तौर पर बीते कुछ दिनों से अपना ठिकाना बदल रहा था और सुरक्षित जगह की तलाश में था।

गुरपतवंत सिंह पन्नू की मौत की खबरें तब सामने आई है जब कनाडा में अलग-अलग जगहों पर सिख कट्टरपंथी भारत पर खालिस्तान समर्थकों की हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं।

घटनाओं की एक श्रृंखला में सिख चरमपंथियों ने संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में भारतीय राजनयिकों पर हमलों की लहर फैला दी है। हालात और गंभीर तब हो गए जब मंगलवार (4 जुलाई) को सिख समुदाय के कट्टरपंथी समूह ने सैन फ्रांसिस्को में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला कर दिया और इसे आग के हवाले कर दिया।

error: Content is protected !!