Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मधु चाय बागान में काम बंद, श्रमिकों ने जताया रोष |

मधु चाय बागान में काम बंद, श्रमिकों ने जताया रोष

अलीपुरद्वार, 25 जुलाई । जिले के कालचीनी ब्लॉक के मधु चाय बागान अधिकारियों ने श्रमिक आंदोलन के कारण एक दिन के लिए काम बंद कर दिया है। बागान अधिकारियों ने शिकायत की कि श्रमिक बिना किसी पूर्व सूचना के दो दिनों से गेट मीटिंग कर रहे है। इससे नुकसान हो रहा है। इसलिए मंगलवार को एक दिन के लिए काम बंद करने की घोषणा की गई है। बागान अधिकारियों के इस फैसले से नाराज श्रमिकों ने रोष व्यक्त किया। श्रमिकों की शिकायत है कि बागान प्रबंधक तय समय पर श्रमिक का भुगतान नहीं कर रहे है। 22 जुलाई को मजदूरी का भुगतान होना था, लेकिन 25 जुलाई को दोपहर तक मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। समय पर मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर श्रमिक सोमवार और मंगलवार सुबह एक घंटे तक बागान प्रबंधक कार्यालय के सामने धरने पर बैठे थे।

श्रमिकों की शिकायत है कि वे गेट मीटिंग करने के बाद बागान में गए और चाय की पत्तियां तोड़ने लगे। हालांकि बागान प्रबंधन ने दिशा-निर्देश जारी कर आज बागान बंद रखने का घोषणा कर दिया। श्रमिकों का आरोप है कि अधिकारियों ने तोड़ी गई चाय की पत्तियां जमा करने से इनकार कर दिया।

तृणमूल चाय बागान श्रमिक यूनियन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य रघु मिंज, इसदोर खड़िया, बागान कमेटी के संयुक्त सचिव सुरेश तुरी, तृणमूल सताली अंचल के अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा मैनेजर से चर्चा करने पहुंचे। बाद में यह निर्णय लिया गया कि चाय बागान के अधिकारी तोड़ी गई चाय की पत्तियों को जमा लेने का निर्णय लिया गया।

बागान के मैनेजर समित सरकार ने कहा कि वेतन का भुगतान 24 जुलाई को होना था, लेकिन उससे पहले ही कर्मचारियों ने बिना किसी सूचना के आंदोलन शुरू कर दिया। मैनेजर ने प्रबंधक से बात कर शीघ्र वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

error: Content is protected !!