Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

वाराणसी जिला अदालत में शृंगार गौरी मूल वाद में राखी सिंह के आवेदन और एक अन्य प्रार्थना पत्र पर सुनवाई आज

वाराणसी, 09 अगस्त । जिला जज की अदालत में आज शृंगार गौरी मूल वाद में राखी सिंह आवेदन पर सुनवाई होनी है। राखी सिंह ने आवेदन में ज्ञानवापी परिसर को सुरक्षित और संरक्षित करने की मांग की है। इसके अलावा यह अदालत आज अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई करेगी।

प्रार्थना पत्र में ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) के सर्वे की मीडिया कवरेज पर आपत्ति जताई गई है। इसे गलत करार देते हुए जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसमें कहा है कि जिस स्थान का अभी सर्वे शुरू भी नहीं हुआ उस स्थान को लेकर इंटरनेट, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में गलत एवं तथ्यहीन रिपोर्ट प्रसारित की जा रही है।

इसमें यह भी कहा गया है कि सर्वेक्षण टीम ने इस बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है। अदालत ने इस मामले में अन्य पक्षकारों से आपत्ति तलब करते हुए सुनवाई के लिए आज की तिथि नियत की है।

error: Content is protected !!