Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

बीसीसीआई ने 2021-22 में 1,159 करोड़ रुपये का आयकर भुगतान किया, जो पिछले वित्त वर्ष से 37 प्रतिशत अधिक

नई दिल्ली, 9 अगस्त । देश के सबसे धनी खेल संघ और क्रिकेट की सबसे अमीर संस्था, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1,159 करोड़ रुपये का आयकर चुकाया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है।

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पिछले पांच वर्षों में दायर रिटर्न के आधार पर बीसीसीआई द्वारा भुगतान किए गए आयकर और उसकी आय और व्यय का विवरण दिया।

आयकर में यह वृद्धि 2019-20 में गिरावट के बाद हो रही थी, जिसके बाद इसकी आय में भी कमी आई क्योंकि कोविड-19 महामारी के दौरान क्रिकेट कई महीनों के लिए निलंबित था और जब अंततः आयोजित किया गया, तो बायो-बबल के कारण खर्च बढ़ गया।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में, बीसीसीआई ने आयकर में 844.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो 2019-20 में भुगतान किए गए 882.29 करोड़ रुपये से कम है। वित्तीय वर्ष 2019 में, बोर्ड ने कर के रूप में 815.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो 2017-18 में भुगतान किए गए 596.63 करोड़ रुपये से अधिक है।

वित्त वर्ष 2021-22 में बीसीसीआई ने 7,606 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया, जबकि उसका खर्च 3,064 करोड़ रुपये के करीब रहा। 2020-21 में इसकी आय 4,735 करोड़ रुपये और खर्च 3,080 करोड़ रुपये रहा।

error: Content is protected !!