Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 19 को बुंडू सूर्य मंदिर में देंगे अर्घ्य

रांची, 18 नवम्बर । रांची के बुंडू स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में छठ महापर्व को लेकर तैयारी कर ली गई है। संस्कृति विहार के संयोजक प्रमोद कुमार ने शनिवार को बताया कि 19 नवम्बर को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व्रतियों के साथ अर्घ्यदान कर देश और प्रदेश के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। उन्होंने बताया कि छठपूजा की तैयारी को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ शिव शक्ति क्लब एवं स्थानीय लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

मंदिर परिसर से लेकर सूर्य सरोवर तक की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भक्तों के रात्रि विश्राम के लिए आवास और अन्य व्यवस्थाएं अपने अंतिम चरण में हैं। छठघाट पर भक्तों को सुविधा के लिए टोकन की व्यवस्था की गई है।

error: Content is protected !!