Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

सिगरेट न देने पर चाकू से हमला और फायरिंग, दुकानदार महिला घायल

– विंध्याचल के अटल चौक पर हुई घटना

मीरजापुर, 18 नवम्बर । सिगरेट न देने पर शुक्रवार की रात युवकों का एक झुंड महिला दुकानदार पर टूट पड़ा और सभी चाकूबाजी करने लगे। सिगरेट न मिलने पर उनका गुस्सा इस कदर फूटा कि दुकान में तोड़फोड़ कर तमंचे से फायरिंग कर दी और सभी फरार हो गए। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन चाकू के हमले से दुकानदार महिला घायल हो गई।

दरअसल, विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल चौक पर कल्लू बिंद ने चाय-पान की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार की रात नौ बजे दुकान पर उनकी पत्नी गुड़िया बैठी थी। उसी समय एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर आया और सिगरेट मांगने लगा। गुड़िया ने कहा, सिगरेट नहीं है। कुछ और चाहिए तो ले सकते हो। सिगरेट न देने पर युवक नाराज हो गए और महिला को पीटने लगे। दुकान में भी तोड़फोड़ करने लगे। यही नहीं, चाकू से हमला कर महिला को घायल कर दिया। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकाल फायर कर दिया, लेकिन गोली सीधे दुकान के शटर में जा लगी। शोरगुल होने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए।

इस संबंध में विंध्याचल कोतवाल अरविंद मिश्रा ने शनिवार को बताया कि सिगरेट लेने को लेकर मारपीट व चाकूबाजी हुई है। कुछ युवकों ने फायरिंग भी किया है। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी है। चाकू से महिला घायल हुई है। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में भर्ती कराया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!