Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज हजारीबाग में, बीएसएफ स्थापना दिवस परेड में होंगे शामिल

हजारीबाग, 01 दिसंबर  । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का 59 वां स्थापना दिवस आज (शुक्रवार) यहां मेरु स्थित सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र में मनाया जाएगा। समारोह में शामिल होने के लिए कल शाम यहां पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार) सुबह 10 बजे स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी हजारीबाग पहुंच चुके हैं।

बीएसएफ की स्थापना 01 दिसंबर 1965 में की गई थी। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ का पहला कर्तव्य है- हर हाल में, हर मौसम में, हर काल में और हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा करना। बीएसएफ को अपने जीवन का ध्येय ऐसे युवा बनाते हैं, जिसके जीवन का एक मात्र मकसद हो, देश की सीमाओं की रक्षा, उसके सिवाय और कुछ नहीं।

1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद स्थापित बीएसएफ ने भारत की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज बीएसएफ में लगभग 2.65 लाख जवान हैं। बीएसएफ में 193 नियमित बटालियन, चार एनडीआरएफ बटालियन, सात तोपखाना इकाइयां, आठ वाटर विंग और एक एयर विंग शामिल है।

error: Content is protected !!