Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मणिपुर में बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद

इंफाल (मणिपुर), 01 दिसंबर  । मणिपुर में बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने आज (शुक्रवार) बताया कि मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में यह सफलता मिली। इस अभियान के दौरान इंफाल पूर्व से एक मैगजीन के साथ एक 9 एम.एम. पिस्तौल, तीन 9 एमएम गोला-बारूद, छह हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार इंफाल पूर्व, थौबल, इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान इंफाल पूर्व से एक मैगजीन के साथ 9 मि.मी. पिस्तौल, एक मैगजीन के साथ 9 मि.मी. सीएमजी, एक .303 राइफल जिसमें दो गोला-बारूद शामिल हैं, दो 12 बोर बंदूक के साथ एक गोला-बारूद का राउंड, एक सिंगल बैरल, दो देशी निर्मित लंबी दूरी के मोर्टार के साथ तीन राउंड, चार कारतूस 38 मि.मी. दंगा रोधी और एक स्ट्रिंगर कारतूस, छह आंसू गैस के गोले और एक रेडियो सेट चुराचांदपुर जिले से बरामद किया गया।

error: Content is protected !!