Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

यूएन, डब्ल्यूएचओ ने चेताया, गाजा में फैल सकती है महामारी, मिस्र पर बढ़ा विस्थापन का दबाव

वाशिंगटन, 11 दिसंबर । संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इजराइल और हमास के बीच गाजा में छिड़े युद्ध पर गंभीर टिप्पणी की है। इसमें कहा गया है कि गाजा में महामारी फैलने की आशंका है। साथ ही मिस्र पर बड़े पैमाने पर विस्थापन का दबाव बढ़ेगा।

अमेरिका के प्रमुख अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कल चेतावनी दी थी कि मिस्र के साथ गाजा की सीमा के पास दबाव बढ़ रहा है। इस सीमा पर हजारों फिलिस्तीनी एकत्र हैं। यह लोग इजराइल के सैन्य अभियान से घबराकर भागे हैं।

इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि सार्वजनिक व्यवस्था जल्द ही पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और इससे भी बदतर स्थिति सामने आ सकती है। गंभीर खतरा महामारी फैलने का है। इसके अलावा मिस्र में बड़े पैमाने पर विस्थापन के लिए दबाव बढ़ सकता है।”

अखबार के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के आपातकालीन सत्र में महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेबियस ने कहा है कि गाजा की स्वास्थ्य प्रणाली और उपचार व्यवस्था घुटनों पर आ गई है। एन्क्लेव के 36 अस्पतालों में से केवल 14 ही आंशिक रूप से बीमारों और घायलों का इलाज करने में सक्षम हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, गाजा में भयावह हालात हैं। इजराइली सेना ने कल कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में गाजा में 250 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया है। पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में गाजा में स्थायी युद्धविराम की मांग को लेकर हुए मतदान के बाद यह लड़ाई तेज हो गई। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के वीटो के कारण यह प्रस्ताव गिर गया। इसके बाद अमेरिका ने इजराइल को 13,000 राउंड टैंक गोला-बारूद देने की घोषणा की।

error: Content is protected !!