Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

मप्रः धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

सीहोर, 10 दिसंबर । मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय पर गंगा आश्रम स्थित लुर्द माता स्कूल और चर्च में रविवार को धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां धर्मांतरण होने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और स्कूल में जमकर प्रदर्शन किया। जब हंगामा बढ़ने लगा तो स्कूल और चर्च से बड़ी संख्या में महिलाएं चुपचाप एक गाड़ी में बैठकर निकल गईं। इधर चर्च का कहना है कि यहां क्रिसमस की तैयारी की जा रही थी, धर्मांतरण के आरोप गलत हैं।

दरअसल, सीहोर में रविवार को हिंदू संगठनों को जानकारी मिली कि लुर्द माता स्कूल और चर्च में बड़े स्तर पर धर्मांतरण हो रहा है। इसके बाद हिंदू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चर्च के बाहर इकट्ठा हो गए और वहां नारेबाजी करने लगे। इसके बाद रोड पर ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। हंगामे की सूचना पर सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, कोतवाली थाना प्रभारी विकास खींची, मंडी थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मामले में हिंदू संगठनों ने कहा है कि इस स्कूल और चर्च में धर्मांतरण हो रहा था, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं चर्च की ओर से पदाधिकारी प्रभु तिर्की ने कहा कि सिर्फ क्रिसमस की तैयारी की जा रही थी। चर्च से जुड़े लोगों का कहना था कि हम धार्मिक कार्यक्रम कर रहे थे। धर्मांतरण जैसा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। काफी समय तक बजरंग दल कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के बीच पुलिस ने चर्च में मौजूद लोगों को बाहर निकाल कर हंगामे को शांत कराया।

error: Content is protected !!