Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

रूस ने कुर्स्क में यूक्रेन के दो ड्रोन हमलों को विफल किया

मास्को, 04 सितंबर । रूस ने दावा किया है कि उसने काला सागर से दूर कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के दो ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को टेलीग्राम पर लिखा- कीव के दो मानव रहित हवाई वाहनों (ड्रोन) को लगभग 1:00 बजे हमले से पहले ही मार गिराया गया। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स में रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि रूस के वायु रक्षा बलों ने कुर्स्क क्षेत्र के आसमान पर यूक्रेन के ड्रोन को नष्ट कर दिया। रिपोर्ट्स में कहा है कि यूक्रेन के आक्रामक रुख को रूस ने गंभीरता से लिया है। रूस की सेना पहले से ज्यादा चाक-चौबंद किया गया है। रूस की सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। रूस के ड्रोन ने रविवार तड़के यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में नाटो सदस्य रोमानिया के साथ मिलकर डेन्यूब बंदरगाह को निशाना बनाया। यह कार्रवाई रूस में व्लादिमीर पुतिन और तुर्किये के नेता रेसेप तैयप एर्दोगन के बीच एक शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर की गई। यूक्रेन ने स्वीकार किया है कि रूस ने ओडेसा क्षेत्र पर ईरान निर्मित ड्रोनों की बौछार कर दी। उनमें से 22 को उसने मार गिराया।

error: Content is protected !!