Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नेपाल से 10 हजार मेगावाट बिजली खरीदेगा भारत, फैसले पर सरकार ने खुशी जताई

काठमांडू, 04 सितम्बर । भारत ने आगामी दस वर्ष में नेपाल से दस हजार मेगावाट बिजली खरीदने का औपचारिक निर्णय किया है। नेपाल के साथ हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत भारत सरकार ने यह फैसला लिया है। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भारत के इस फैसले पर खुशी जताई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि भारत की कैबिनेट बैठक में 10 वर्ष में 10 हजार मेगावाट बिजली खरीद संबंधी प्रस्ताव के पारित होने की जानकारी मिली है। भारत का यह फैसला नेपाल के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

नेपाल के ऊर्जा मंत्री शक्ति बस्नेत ने कहा है कि प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच दीर्घकालीन विद्युत व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते में 10 वर्ष में 10 हजार मेगावाट बिजली खरीदने के नेपाल के प्रस्ताव पर भारत ने सहमति जताई थी।

error: Content is protected !!