Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

यूक्रेन पर रूस का हमला जारी, मिसाइली हमले में महिला समेत चार की मौत

कीव, 29 अगस्त । यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है, रविवार देर रात को हुए मिसाइलों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सोमवार सुबह गोलाबारी में एक महिला मारी गई। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि रूस ने काला सागर की ओर से चार मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से दो मार गिराई गईं।

अधिकारियों का कहना है कि हमले में कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने कहा कि रात में मरने वाले पोल्टावा क्षेत्र में एक औद्योगिक परिसर में कार्यरत तीनों श्रमिक थे। उन्होंने कहा कि इस हमले में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।

इस संबंध में एक तस्वीर भी जारी की गई, जिसमें उस औद्योगिक परिसर से आग की लपटें निकलती नजर आ रही हैं। वे सभी रात्रि शिफ्ट में कार्यरत थे। वहीं, सोमवार सुबह 10.40 बजे के करीब सादोव इलाके में गोलाबारी की चपेट में आकर 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी।

इससे पहले रूस में शनिवार को कई ड्रोन हमले हुए थे। इन ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस हमले का देखते हुए मॉस्को के तीन प्रमुख हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया था कि वायु रक्षा प्रणालियों ने क्रेमलिन से लगभग 50 किमी पश्चिम में मॉस्को क्षेत्र के इस्तरा जिले में यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया। जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद मॉस्को के शेरेमेतयेवो, डोमोडेडोवो और वनुकोवो हवाईअड्डों से कुछ घंटों के लिए उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई थी।

error: Content is protected !!