Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ईडी की जांच से भागने वाले हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी पर लगा रहे अनर्गल आरोप : लक्ष्मीकांत

गिरिडीह, 29 अगस्त । भाजपा के प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मंगलवार को राज्य के सत्तापक्ष द्वारा बाबूलाल मरांडी पर लगाए गए आरोप को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला।

वाजपेयी ने ईसरी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि खुद ईडी के डर से भागा-भागा फिरने वाले हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी पर बेतुका, अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल भ्रम फैलाकर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा। सरकार में हिम्मत है और आरोप में दम है तो उनके पास जितनी जांच एजेंसियां हैं उससे जांच कराएं और दोषियों को सजा दें। उन्हें ऐसा करने से कौन रोक रहा है? बाबूलाल मरांडी भागने वाले नेता नहीं है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट भी कहेगा कि जाकर ईडी के सवालों का जवाब दें। साथ ही कहा कि दरअसल हेमंत सरकार बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को मिल रहे व्यापक जन समर्थन से घबरा गई है। संथाल परगना की जनता ने लाखों की संख्या में यात्रा में शामिल होकर सरकार की नींद हराम कर दी है। इसलिए सत्ता पक्ष बौखलाया है और मरांडी पर आरोप लगा रहा है। हेमंत सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में केवल राज्य के खान, खनिज, बालू ,पत्थर, जमीन को लूटा है। यह भ्रष्टाचार की बात अब गांव-गांव तक पहुंच चुकी है।

वाजपेयी ने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। उल्टे पिछली रघुवर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं एक रुपये में महिलाओं के नाम रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में प्रतिवर्ष 25 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजना जैसी योजनाओं को बंद कर दिया। डबल सिलिंडर, गैस चूल्हा योजना भी बंद। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा। पुलिस अधिकारी अपराधियों, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं। ऐसी विकास विरोधी राज्य सरकार को प्रदेश की जनता समझ चुकी है। इस सरकार को उपचुनाव में जनता करारा जवाब देगी।

error: Content is protected !!