
उज्जैन, 30 जुलाई। कंट्रोल रूम पर गत दिवस कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया की मौजूदगी में एक युवक ने चैलेंज किया था कि महाकाल की सवारी निकाल कर दिखाओ। इसके बाद महेश तिवारी की रिपोर्ट पर थाना माधव नगर में धारा 502 ( 2 ) अपराध पंजीबद्ध किया गया था। रविवार को थाना प्रभारी माधव नगर मनीष लोधा की टीम ने आरोपित शोएब को नागझिरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के आदेश पर थाना प्रभारी मनीष लोधा की टीम में एसआई रविंद्र कटारे, एसआई प्रतीक यादव और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सूर्यवंशी ने आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

