Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

हरियाणा में दो ट्रकों में टक्कर, लगी आग, बाहर नहीं निकल पाए ड्राइवर, दोनों की मौत

यमुनानगर, 19 नवंबर । हरियाणा के जगाधरी-पोंटा साहिब राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर गांव पिपली माजरा के पास शनिवार रात दो ट्रकों में सीधी टक्कर के बाद आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों ट्रकों के ड्राइवर केबिन में फंस गए और दोनों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

छछरौली थाना प्रभारी जगदीश बिश्नोई ने आज सुबह बताया कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग 73 ए काम चल रहा है। एक ट्रक निर्माण सामग्री लेकर जा रहा था। वह ट्रक पीपली माजरा के पास भूसे से भरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। ट्रकों में फंसे ड्राइवरों ने राहगीरों से मदद भी मांगी लेकिन तेज लपटों के कारण किसी की हिम्मत नहीं पड़ी। कुछ ही देर में दोनों ट्रकों के चालक राहगीरों के सामने ही जलकर मर गए। उन्होंने बताया कि ट्रकों को रास्ते से हटा दिया गया है। हादसे के कारण कई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

error: Content is protected !!