Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नकली सोना बेचने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

गुवाहाटी (असम), 19 नवंबर । नकली सोना के कारोबार में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज बताया कि बीती रात तीनों की गिरफ्तारी लखीमपुर जिले के बंगालमारा से की गई। इन तीनों पर गुवाहाटी के एक निजी होटल में नकली सोना बेचने का आरोप है। गिरफ्तार तीनों पिता-पुत्र बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने एक माह पहले गुवाहाटी के पलटन बाजार के एक होटल में तीन लाख 50 हजार रुपए का नकली सोना बेचा था। इस नकली सोना को खरीदकर ठगे गए व्यक्ति ने पलटन बाजार थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी)/457/386/352/420 के तहत एक प्राथमिकी 503/23 दर्ज करवाई थी। पुलिस ने होटल में लगे सीसी कैमरे की फुटेज की सहायता से नकली सोने के इन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गिरफ्तार कर पलटन बाजार थाने को आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!