Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

(अपडेट) प्रेशर आईईडी विस्फोट से 2 मजदूर की हुई मौत, एक घायल

नारायणपुर, 24 नवंबर  । जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत आमदई लौह अयस्क खदान जाने वाले जंगल के रास्ते में नक्सलियों द्वारा लगाई गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 2 मजदूर रितेश गागड़ा और श्रवण कुमार की मौत हो गई है, जबकि 1 मजदूर उमेश राणा घायल हो गया है। ये सभी मजदूर आमदई खदान में काम करने के लिए जंगल के रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान प्रेशर आईईडी पर इनका पैर पड़ जाने से हुए विस्फोट की जद में आ गये।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह मजदूर जंगल के रास्ते आमदई लौह अयस्क खदान जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर निवासी एक मजदूर रितेश गागड़ा का पैर प्रेशर आईईडी पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ, विस्फोट की चपेट में आने से रितेश गागड़ा उम्र 21 वर्ष और श्रवण कुमार उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई वहीं उमेश राणा घायल हो गया। बताया जा रहा कि इस आईईडी को चुनाव के दौरान रक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया गया था।

error: Content is protected !!