Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

ट्रंप को जहर मिला पत्र भेजने वाली महिला को 22 साल जेल की सजा

वाशिंगटन, 18 अगस्त । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके कार्यकाल के दौरान जहर मिला पत्र भेजने के मामले में अदालत ने एक कनाडाई महिला को सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला न्यायाधीश डाबनी फ्रेडरिक ने इस मामले में दोषी 56 वर्षीय पास्केल फेरियर को 22 साल के जेल की सजा सुनाई। सजा पूरी होने के बाद उसे अमेरिका से निर्वासित कर दिया जाएगा। अगर वह कभी वापस लौटी, तो उसे जीवन भर निगरानी का सामना करना पड़ेगा।

न्यायाधीश फ्रेडरिक ने महिला से कहा कि उसकी हरकतें घातक और समाज के लिए हानिकारक थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पास्केल फेरियर को फ्रांस और कनाडा की दोहरी नागरिकता प्राप्त है। फेरियर ने अदालत से कहा कि उसे अफसोस है कि उसकी योजना विफल हो गई। वह खुद को एक कार्यकर्ता के रूप में देखती हैं, आतंकवादी के रूप में नहीं। फेरियर को सितंबर 2020 में बफेलो, न्यूयॉर्क में सीमा पार करते हुए गिरफ्तार किया गया था। वह एक बंदूक, चाकू और गोला-बारूद ले जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि 2014 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य अधिकारियों को राइसिन युक्त पत्र भेजने के बाद मिसिसिपी के एक व्यक्ति को 25 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

error: Content is protected !!