Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

एमक्यूएम नेता कंवर नवीद को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

कराची, 18 अगस्त । मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के नेता और सिंध विधानसभा के पूर्व सदस्य कंवर नवीद जमील (59) का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद कराची में निधन हो गया। जमील की बेटी ने यह जानकारी मीडिया को दी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्हें शुक्रवार को नमाज के बाद मुस्तफा मस्जिद के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

एमक्यूएम ने बयान के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जमील का जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह दो बार नेशनल असेंबली और दो बार सिंध असेंबली के सदस्य रहे। 2005 में उन्हें हैदराबाद का मेयर चुना गया। सिंध के गवर्नर कामरान खान टेसोरी, कराची के मेयर मुर्तजा वहाब और सिंध के पूर्व मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने एमक्यूएम नेता जमील के निधन पर गहरी संवेदना जताई है।

error: Content is protected !!