Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल पर मिला बड़ा हिंट

‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल पर मिला बड़ा हिंट

साल 2009 में रिलीज हुई पारंपरिक शिक्षा प्रणाली की खामियों को उजागर करने वाली फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ का सीक्वल आ रहा है। ‘थ्री इडियट्स’ के पहले पार्ट में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर शरमन जोशी ने डायरेक्टर के हवाले से ऐसा इशारा किया है।

शरमन जोशी इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘कफस’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक प्रमोशनल इवेंट में उनसे ‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं।

‘अगर थ्री इडियट्स पार्ट 2 आए तो क्या धमाल होगा… दरअसल राजकुमार हिरानी इस पर काम कर रहे हैं। उन्हें इस बात का पूरा अंदाजा है कि पार्ट 2 के लिए दर्शक कितने उत्सुक हैं। वे दर्शकों को निराश नहीं करेंगे। वास्तव में उन्होंने हमारे साथ एक या दो कहानियाँ भी शेयर कीं। शरमन जोशी ने कहा कि मैं खुद थ्री इडियट्स के दूसरे भाग का इंतजार कर रहा हूं। हम कहानी पर काम कर रहे हैं। एक बार कहानी पूरी हो जाए तो हम शूटिंग शुरू कर देंगे।’ उन्होंने कहा, हम खुद भी इसका लुत्फ उठाएंगे और लोगों को भी खुश करेंगे।

फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिनेता आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा इसमें आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी, ओमी वैद्य और मोना सिंह भी थे। ये फिल्म सुपर डुपर हिट रही। आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की तरह ‘थ्री इडियट्स’ ने भी लोगों को शिक्षा पर एक अलग नजरिया दिया। इस फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा था।

error: Content is protected !!