Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महाराष्ट्र के सोलापुर में बकरीद पर पाकिस्तान का गुणगान करने वाला हिरासत में

महाराष्ट्र के सोलापुर में बकरीद पर पाकिस्तान का गुणगान करने वाला हिरासत में

मुंबई, 30 जून  । महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बकरीद के मौके पर पाकिस्तान का गुणगान करने वाला गुब्बारा बेचने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसी तरह नासिक में जिले का नामकरण गुलशनाबाद करने का पोस्टर लगाया गया था, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पनवेल में प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया का स्टीकर लगाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों मामलों की गहन छानबीन स्थानीय पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए सोलापुर जिले के ईदगाह मैदान पर मुस्लिम समाज के लोग जमा हुए थे। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति पाकिस्तान का गुणगान करने वाला गुब्बारा बेच रहा था। इसकी भनक लगते ही वहां जमे मुस्लिम समाज के लोगों ने इसकी शिकायत बीजापुर पुलिस स्टेशन में की। इसके बाद पुलिस ने गुब्बारा बेचने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उससे गहन पूछताछ कर रही है।

इसी तरह गुरुवार को ही नासिक जिले के कई इलाकों में अज्ञात लोगों ने नासिक का नामकरण गुलशनाबाद किए जाने संबंधी पोस्टर लगाया था। इस पोस्टर की जानकारी लगते ही पुलिस ने सभी संबंधित पोस्टर देर रात तक बरामद कर लिया। नासिक पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

इसी तरह नवी मुंबई के पनवेल इलाके में सेक्टर-17 स्थित नील आंगन सोसाइटी परिसर में पीएफआई जिंदाबाद का स्टीकर लगाने वाले व्यक्ति को गुरुवार देर रात खांदेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया। संबंधित व्यक्ति ने 25 जून को सोसाइटी परिसर में पीएफआई जिंदाबाद का स्टीकर लगाया था। इस मामले में पुलिस उसी सोसाइटी के सदस्य को गिरफ्तार कर उसके मकसद का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!