Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

शिक्षा बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया।

शिक्षा बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया।

लाडनूं 20 जुलाई। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम तहत राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा लाडनू के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा के नेतृत्व में शिक्षा बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष जोधा ने बताया कि सरकार द्वारा शिक्षकों को बीएलओ सहित अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने का विरोध इस शिक्षा बचाओ पदयात्रा के माध्यम से जनता के सामने प्रदर्शित किया गया।मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया पदयात्रा स्थानीय सेठ सूरजमल भूतोडिया बालिका विद्यालय से प्रारंभ कर शहर के मुख्य मार्गो से बैनर और तख्तियां के माध्यम संदेश देते हुए शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से निकाली गई।सभाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) सरकार द्वारा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाने के विरोध में तहसील स्तर पर यह पदयात्रा आंदोलन की पहली कड़ी है अगस्त के प्रथम सप्ताह में जिला मुख्यालयों पर इसके विरोध में विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में लगाने से बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है जिसको किसी भी सूरत में अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) तब तक आंदोलन करेगा जब तक शिक्षकों को बीएलओ सहित सभी गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्णता मुक्त नहीं कर दिया जाएगा। इस पदयात्रा में लाडनूं ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

error: Content is protected !!