
बीआरओ के उप महानिदेशक का सीकर आने पर किया स्वागत।
लाडनूं 20जुलाई। सीमा सड़क सुरक्षा बल के उप महानिदेशक आशुसिंह लाछड़ी का आज गुरुवार को सीकर आने पर शेखावत प्रॉपर्टी बसंत विहार मैं भव्य स्वागत किया गया। स्वागत राजपूत समाज व कयामखानी समाज के द्वारा आगामी 23 जुलाई को नेछवा ग्राम में विशाल रूप से भाईचारा सम्मेलन के कार्यक्रम को लेकर किया गया जिसमें राजपूत समाज व कायमखानी समाज द्वारा पूर्व की तैयारी के लिए बैठक रखी गई थी। इस दौरान राजपूत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ सिंह बरड़वा का भी राजपूत अध्यक्ष सीकर मदन सिंह गोगावास व कायमखानी महासभा के अध्यक्ष नसीर खान, दशरथ सिंह पलसाना, रुपेन्दर सिंह बोची, गिरवर सिंह झाझड़, भंवरु खान गुलाब खान सहित अन्य समाज बंधुओं के द्वारा माला व साफा से भव्य स्वागत किया गया। नेछवा में होने वाली बैठक के बारे में विचार विमर्श करके समाज के गणमान्य लोगों को अलग अलग जिम्मेदारी सौपी गई।

