Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

भाजपा महासचिव तरुण चुघ आज दतिया और भिण्ड के प्रवास पर

भाजपा महासचिव तरुण चुघ आज दतिया और भिण्ड के प्रवास पर

भोपाल, 28 जून । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज (बुधवार को) मध्य प्रदेश के दतिया और भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि तरुण चुघ प्रातः 10.00 बजे दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा शक्तिपीठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे प्रातः 10.40 बजे विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत गामा अखाडा पुलिस लाइन दतिया एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। दतिया के बाद तरुण चुघ दोपहर 2.00 बजे भिण्ड के मेहगांव में शासकीय सरस्वती स्कूल के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.30 बजे भिण्ड विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे भिण्ड शासकीय अस्पताल के सामने महाजनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। भाजपा नेता चुघ शाम 5.15 बजे संपर्क से समर्थन अभियान के तहत झांसी मोहल्ला पहुंचकर डॉ. गुलाब सिंह किरार से मुलाकात करेंगे।

error: Content is protected !!