Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

टनकपुर : 17 दिनों तक टनल में फंसे पुष्कर घर पहुंचे, लोगों ने किया जोरदार स्वागत

चंपावत (टनकपुर) 01 दिसंबर  ।12 नवंबर को उत्तरकाशी मेंटट निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों में शामिल जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र के ग्राम छीनीगोठ निवासी पुष्कर सिंह ऐरी अपने घर पहुंच गए हैं। टनकपुर पहुंचने पर उनका लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुष्कर टनकपुर पहुंचे। पीलीभीत चुंगी पर स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही जबरदस्त आतिशबाजी करते हुए पुष्कर की सकुशल घर वापसी पर खुशी जताई। इसके अलावा पुष्कर के घर पहुंचने पर ग्राम छीनीगोठ के निवासियों ने भी पुष्कर के घर वापसी पर खुशी जताई और उनका स्वागत किया। अपने पुत्र के सकुशल घर आने पर पुष्कर के माता पिता काफी भावुक दिखे और उनकी आंखे नम हो गईं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के कर्मचारी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश सह मंत्री नितिन मंगला, निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष टनकपुर राजेंद्र सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुमुद जोशी, शक्तिमान यूनियन अध्यक्ष अमन ठाकुर, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष टनकपुर दीपक पचौली, सौरभ पाण्डेय , ग्राम प्रधान पूजा जोशी व अनेकों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!