Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, सांसों पर संकट गहराया

नई दिल्ली, 02 दिसंबर  । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा फिर जहरीली हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में आज (शनिवार) सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कई क्षेत्रों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। आनंद विहार में यह 388, अशोक विहार में 386, लोधी रोड में 349 और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 366 दर्ज किया गया। एकाध स्थानों पर यह 450 तक पहुंच गया।

लगातार जहरीली हवा में सांस ले रहे दिल्लीवासियों के लिए दिसंबर की शुरुआत भी खासी प्रदूषित रही। वर्ष 2016 के बाद इस साल एक दिसंबर को सबसे ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कल (शुक्रवार) दिल्ली का एक्यूआई 372 यानी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा।

error: Content is protected !!