Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

बदायूं, 16 नवम्बर । उघैती थाना क्षेत्र के उघैती सरकी गांव में बुधवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहित की मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालयों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।

उघैती सरकी गांव के रहने वाले राकेश कुमार की शादी उर्मिला से 2013 में हुई थी। उर्मिला पिछले काफी महीनों से अपने मायके में रह रही थी। राकेश 14 नवंबर को उर्मिला को अपने घर बुलाकर लाया था। जहां बुधवार 15 नवंबर की रात को उसकी संदिग्ध हालत में उर्मिला की मौत हो गई। उर्मिला की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके वाले भी राकेश के गांव पहुंच गए। जहां मायके वालों ने राकेश व उसके परिवार वालों पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया।

विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस व सीओ बिल्सी चन्द्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विवाहिता के शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पति राकेश ने बताया ने उसकी पत्नी पर ऊपरी चक्कर था। जिससे उसकी तबीयत खराब रहती थी। इसी की वजह से उसकी मौत हुई है।

मामले में उघैती थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की उघैती सरकी गांव में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर जांच शुरू कर दी है। मायके वाले ससुरालियों पर आरोप लगा रहे हैं। मायके वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!