Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

लापरवाही : गंगा घाटों पर गंदगी का अम्बार, श्रद्धालु कैसे लगाएंगे पार

लोक आस्था पर्व छठ पूजा के दौरान महिलाओं को उठानी पड़ेगी परेशानी

मीरजापुर, 16 नवम्बर । लोक आस्था पर्व छठ पूजा 17 नवम्बर से शुरू हो रहा है। बावजूद इसके छठ घाटों की साफ-सफाई अब तक नहीं हुई है। घाटों की स्थिति अपनी दुर्दशा बयां कर रही है। ऐसे में व्रतियों को छठ पूजा में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन का कहना है कि छठ व्रतियों को घाट पर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं दूसरी तरफ गंगा घाटों पर गंदगी का अंबार लगा है। समुचित बिजली व्यवस्था भी जरूरी है। शहर के अन्य घाटों व तालाबों में किए जाने वाले छठ घाटों की स्थिति भी बदतर ही है। घाट के साथ-साथ आस्था के इस पर्व के लिए आसपास का इलाका भी साफ-सुथरा होना चाहिए। साथ ही घाट पर जाने वाले रास्तों की सफाई भी अहम है, लेकिन घाटों पर जाने वाले जर्जर व टूटे-फूटे सड़कों की मरम्मत भी नहीं हो सकी है। लोग छठ घाट पर नंगे पांव जाते हैं। छठ घाट व रास्तों की साफ-सफाई व बिजली, बत्ती की व्यवस्था करना प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। प्रशासन और नगर पालिका परिषद की ओर से अभी तक कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। कचहरी घाट, बरियाघाट, सुंदरघाट, पक्का घाट व नारघाट पर गंदगी फैली हुई है। कहीं-कहीं सीढ़ियां भी टूटी पड़ी हैं।

17 से 20 नवम्बर तक मनेगा सूर्योपासना पर्व छठ

हर वर्ष दीपावली के छठवें दिन यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा होती है। ये पर्व चार दिन तक चलता है। इसमें छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा का विधान है। इस बार सूर्योपासना पर्व 17 से 20 नवम्बर तक मनाया जाएगा।

error: Content is protected !!