Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

फिल्म अभिनेता सनी देओल पहुंचे तनोट

जैसलमेर, 2 अगस्त । फिल्म अभिनेता सनी देओल ने बुधवार को जैसलमेर सीमावर्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया और तनोट माता मंदिर में दर्शन किए। बल के उप महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह राठौर जैसलमेर (उत्तर) व अन्य बीएसएफ अधिकारीगण ने तनोट में सनी देओल का स्वागत किया। फिल्म अभिनेता एवं लोकसभा सांसद सनी देओल ने तनोट में विजय स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, उसके बाद तनोट राय माता मंदिर में माता के दर्शन किए व आरती में शामिल हुए। उप महानिरीक्षक योगेंद्र सिंह राठौर ने उन्हें तनोट माता मंदिर की तस्वीर भेंट की। क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) के द्वारा आयोजित किये गए सांस्कृतिक प्रोग्राम में भी उन्होंने हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने बॉर्डर का विजिट किया व जवानों के साथ बातचीत कर लोंगेवाला के लिए प्रस्थान किया।

error: Content is protected !!