
कानपुर , 08 अगस्त | कान्हापुर में बुधवार को बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा मेवात के नूह में हिंदुओं की आस्था व श्रद्धा के केंद्र पांडव कालीन प्राचीन शिव मंदिर की धार्मिक यात्रा पर इस्लामिक जिहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव कर हिंसा, आगजनी और पहाड़ियों से सीधी गोलियां चलाई हैं। जिसमें सैकड़ों गाड़ियां छतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढ़ी है। दो होमगार्ड की मृत्यु हुई है एवं तीर्थयात्री बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिसके विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कानपुर उत्तर जिला द्वारा जिला संयोजक नरेंद्र परमार के नेतृत्व में फूलबाग चौराहे पर इस्लामिक जेहाद का पुतला दहन किया गया।

