
मुंबई, 20 अगस्त । फिल्म अभिनेता और सांसद सनी देओल के जुहू स्थित सनी विला बंगले की नीलामी 25 सितंबर को होगी। इस संदर्भ में आज बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने बकाया 56 करोड़ रुपये के लिए नीलामी का विज्ञापन जारी किया है।
जानकारी के अनुसार सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से जुहू स्थित सनी विला नाम का बंगला गिरवी रखकर लोन लिया था लेकिन सनी देओल ने ये लोन तो नहीं चुकाया है, इसलिए बैंक ने सनी देओल को 56 करोड़ रुपये का कर्जदार घोषित किया है और उन्हें डिफॉल्ट कर दिया है। इसके बाद बैंक ने अपना बकाया पैसा वसूलने के लिए सनी देओल का बंगला नीलाम करने का फैसला किया है। इसके लिए बैंक की ओर से प्रकाशित विज्ञापन के मुताबिक 51 करोड़ 43 लाख रुपये की बोली लगाई गई है। इस संदर्भ में सनी देओल की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

