Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल को मिली धमकी, सुरक्षा बढ़ी

मुंबई, 20 अगस्त । महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को रविवार को धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार छगन भुजबल को परशुराम सेवा संघ के विश्वजीत देशपांडे ने धमकी दी है। विश्वजीत देशपांडे ने कहा है कि छगन भुजबल को मारने वाले को एक लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। देशपांडे की इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है और भुजबल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हालांकि छगन भुजबल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि वे इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज के बारे में जो बयान दिया है उसपर कायम हैं।

उल्लेखनीय है कि छगन भुजबल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि ब्राह्मण समाज में शिवाजी और संभाजी जी नाम नहीं रखा जाता। भुजबल की इसी व्यक्तव्य के बाद परशुराम सेवा संघ के अध्यक्ष विश्वजीत देशपांडे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि जो छगन भुजबल को मारेगा उसे एक लाख रुपया दिया जाएगा। इसके बाद ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष आनंद दवे ने कहा था कि छगन भुजबल सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए ब्राह्मण समाज को निशाना बना रहे हैं। आनंद दवे ने कहा कि छगन भुजबल को सबसे पहले शिवाजी और संभाजी के नाम की शुरूआत अपने परिवार से करनी चाहिए।

error: Content is protected !!