Skip to main content
Breaking News :
उत्तरकाशी सुरंग से निकाले गए प्रत्येक मजदूर को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी राज्य सरकार राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हुई मणिपुर वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट सच्चे हिंदू नहीं हो सकते राहुल गांधी: गिरिराज सिंह राजस्थान सरकार के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा बोले- मंत्रियों विधायकों ने मारा, लाल डायरी छीन ली | उज्जैन: भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, आधी रात से लगी लम्बी कतारें | केंद्रीय गृहमंत्री ने बाढ़ की स्थिति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री से की बात |

नक्सलियों ने पहली बार दो छात्र नेताओं के खिलाफ जारी किया विज्ञप्ति

बीजापुर/जगदलपुर, 28 नवंबर। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन द्वारा मंगलवार को बीजापुर के छात्र नेताओं के खिलाफ जारी धमकी भरे पर्चे से युवाओं में दहशत व्याप्त है।

नक्सलियों ने छात्र नेताओं के खिलाफ प्रेस नोट जारी कर मनमर्जी करने का आरोप लगाया है।नक्सलियों ने बीजापुर पीजी कालेज के छात्र नायक राकेश ताती और उप छात्र नायक अर्जुन आगनपल्ली पर प्रोफेसर और छात्रों को धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने छात्र नेताओं पर छात्रों को धमकी देकर छात्रवास से भगाने का भी आरोप लगाया । इसके साथ ही नक्सलियों ने स्कूल, कॉलेज के छात्रों के लिए अलग-अलग छात्रावास और कॉलेज में रैगिंग, मेस फीस बन्द करने की मांग उठाई है।

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने पहली बार बाकायदा लिखित फरमान जारी कर शिक्षण संस्थाओं के अंदरूनी मामलों में दखल देने का प्रयास किया है। नक्सली संगठन अब तक शासन, प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों, ठेकेदारों, निजी माल वाहक गाड़ियों, यात्री बसों, रेलवे लाईनों, निर्माण एजेंसियों आदि को ही अपना शिकार बनाते रहे हैं। लेकिन नक्सलियों के द्वारा नये और अप्रत्याशित फरमान से पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं में दहशत व्याप्त है।

error: Content is protected !!